संकल्प से समाधान: सीएम डॉ यादव ने अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संकल्प से समाधान अभियान के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम है, जिससे शासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक शिकायत और सुझाव का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल प्रकरणों का निपटारा ही नहीं, बल्कि समाधान से नागरिकों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिला और विभाग स्तर पर नियमित निगरानी, फील्ड विजिट और फीडबैक तंत्र को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति और समाधान की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए तथा संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

डॉ. मोहन यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि संकल्प से समाधान अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

Next Post

शिक्षा बनाम बुलडोजर: बैतूल के ढाबा गांव का स्कूल बना सियासी संघर्ष का केंद्र

Wed Jan 14 , 2026
भोपाल। बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र स्थित ढाबा गांव में करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल भवन को ढहाए जाने का मामला अब केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह शिक्षा और विकास की प्राथमिकताओं को लेकर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया […]

You May Like