राशिफल-पंचांग : 13 मार्च 2026

पंचांग 13 मार्च 2026:-

रा.मि. 22 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण दशमीं भृगुवासरे रातअंत 5/49, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे रात 1/4, व्यतिपात योगे दिन 8/54, वणिज करणे सू.उ. 6/6, सू.अ. 5/54, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 13 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार में सुधार होगा, वर्ष के अन्त में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, अत्याधिक परिश्रम से मन व्यथित रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम सें मन दुखी होगा, कर्क और सिंह राशि केव्यक्तियों को उतावलेपन में लिये गये निर्णय में सुधार होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोसावधानी पूर्वक कार्यो में लगना होगा.

——————————————————————

आज का भविष्य: शुक्रवार 13 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लगनशील स्वाभिमानी तथा सुन्दर कर्मठ, दूसरों के प्रति सहृदयता एवं उदारता से व्यवहार करेगा. स्पष्टवादी होगा. अपने कार्यो को सहर्ष स्वयं करेगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. यात्रा और मनोरंजन का शौकीन होगा.

——————————————————————

मेष- व्यवसायिक मामलों में जोखिम से बचने का प्रयास करें. रक्त विकार या नेत्र पीड़ा हो सकती है. विवादित मामलों को न बढ़ायें. सुख रहेगा.

वृषभ- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अनचाही यात्रा से बचें. उठाईगीरों से सावधान रहें. आपके कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा.

मिथुन- कुछ मानसिक तनाव रह सकता है. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. मन मुताबिक प्रस्ताव प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता का योग प्रबल है.

कर्क- लंबी दूरी की यात्रा का योग है. किसी नवीन योजनाओं का विचार गंभीरता से होगा. व्ययभार अधिक होगा. लाभ सामान्य रहेगा.

सिंह- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. संयम से कार्य करना हितकर रहेगा. पारिवारिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. अतिथि आगमन का योग है.

कन्या– पुराने आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. धैर्य से कार्य करें. मैत्री संबंधों में प्रगाढृता आयेगी. सामान्य प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. शुभ सूचना मिलेगी.

तुला- रोजगार की तरफ प्रयास करें, सफलता मिलेगी. पारिवारिक में उत्साह बना रहेगा. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. उपहार मिलेगा.

वृश्चिक- रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा. मांगलिक कार्यो पर अंतिम विचार होगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

धनु- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. कामकाज की अधिकता रहेगी. परिजनों का सहयोग रहेगा. निजी कामकाज बनने का योग प्रबल है.

मकर- कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको संतोष रहेगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी. मान प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ– मनोरंजन तथा धार्मिक स्थल की सैर होगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. सामाजिक कार्यो में वृद्धि होने का योग प्रबल है.

मीन– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. मधुरता और साहसिक कार्यो में वृद्धि होगी. नियमितता बनी रहेगी.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण दशमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. गेहॅू, सोना, चांदी, के भाव में सामान्य स्थिति रहेगी. सोना, चांदी लोहा के भाव में उतार चढाव आयेगा. भाग्यांक 1507 है.

——————————————————————

Next Post

कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत जमुनिया बदरिया गांव में महज खाना परोसने की बात पर हुए विवाद में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पिता और बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके […]

You May Like