जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत जमुनिया बदरिया गांव में महज खाना परोसने की बात पर हुए विवाद में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पिता और बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।कुंडम थाना प्रभारी के अनुसार दीपक मरावी (24 वर्ष) बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच घर पहुँचा था।
घर पहुँचते ही उसने अपनी मां जमूनि बाई (50) से खाना मांगा। खाना देने से मना करने पर दीपक आगबबूला हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने घर में मौजूद फरसा, हसिया से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी उन्हें डरा-धमकाकर मौके से भाग निकला।घटना की जानकारी मिलते ही कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
