मजौन पंचायत के बसहा में अवैध रेत पर कार्रवाई 

देवसर । कलेक्टर गौरव बैनल एवं एसपी सियाज केएम के निर्देश तथा उपसंचालक खनिज आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मजौना पंचायत के बसहा में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त दल ने छापेमारी के दौरान 105 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त कर जेसीबी की मदद से मौके पर ही नष्ट करा दिया। खनिज विभाग को लंबे समय से मजौना पंचायत के बसहा में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों में बताया गया था कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी के माध्यम से रेत लाकर खुले स्थानों पर डंप की जाती है और बाद में उसकी बिक्री की जाती है। शिकायतों के सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण मिला। संबंधित व्यक्तियों द्वारा रेत भंडारण का कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे भंडारण को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान रेत लोडिंग में उपयोग की जा रही मशीनों एवं अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई तथा कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन की जानकारी तत्काल खनिज कार्यालय या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Next Post

झुग्गी-झोपड़ी में जीआरपी का नशामुक्ति अभियान

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत जीआरपी थाना ने रेलवे स्टेशन के पुल नंबर-2 के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने घर-घर पहुंचकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद किया तथा शराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट […]

You May Like