झुग्गी-झोपड़ी में जीआरपी का नशामुक्ति अभियान

जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत जीआरपी थाना ने रेलवे स्टेशन के पुल नंबर-2 के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने घर-घर पहुंचकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद किया तथा शराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशा कई अपराधों की जड़ है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार और बच्चों को भी इसकी लत से बचाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नशामुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। अभियान में सहायक उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक राम निवास ओझा, दर्शन कौरव, सुनील, ललिता, आरक्षक अजय तिवारी तथा महिला आरक्षक रंकू की सक्रिय सहभागिता रही।

Next Post

'आर्टिकल 370' सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Sat Jul 18 , 2026
नई दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है जिनमें ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए चुना गया है। सूचना एवं […]

You May Like