गुमे मोबाइल पाकर खिले धारकों के चेहरे

जबलपुर। गुमे मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 82 मोबाईल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये के मोबाईल धारको को वापिस किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड को लेकर उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, अज्ञात कॉल, लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करने की अपील की है।

Next Post

रेल कर्मचारी ने सफ़ाई मित्र पर किया हमला 

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। रेलवे की बजरंग कालोनी मे शुक्रवार की दोपहर सफाई व्यवस्था पर जमकर विवाद हो गया है। आरोप है कि एक बड़े रेल अधिकारी के वाहन चालक ने प्राइवेट सफाई कर्मचारी से ठीक से सफाई नहीं होने पर आपत्ति जताई जिस पर विवाद बढ़ गया, रेल कर्मचारी ने आवेश में […]

You May Like