रेल कर्मचारी ने सफ़ाई मित्र पर किया हमला 

जबलपुर। रेलवे की बजरंग कालोनी मे शुक्रवार की दोपहर सफाई व्यवस्था पर जमकर विवाद हो गया है। आरोप है कि एक बड़े रेल अधिकारी के वाहन चालक ने प्राइवेट सफाई कर्मचारी से ठीक से सफाई नहीं होने पर आपत्ति जताई जिस पर विवाद बढ़ गया, रेल कर्मचारी ने आवेश में आकर सफाई कर्मी को पीट दिया।  जिसके बाद अन्य सफाई कर्मचारी वहां जमा हो गये और रेल कर्मचारी से जमकर वाद-विवाद होता रहा बताया जाता है कि दोपहर 1.30 बजे के लगभग बजरंग कालोनी में एक रेल अधिकारी के ड्राइवर को दर्जनों प्राइवेट सफाई कर्मचारी ने घेर लिया और आक्रोश व्यक्त करने लगे, इन लोगों का आरोप था कि रेल कर्मचारी ने उनके साथी के साथ मारपीट की है। आक्रोशितों का कहना था कि यदि सफाई व्यवस्था में कोई कमी थी तो उन्हें उचित ढंग से बताते और यदि वे कार्य नहीं करते तो इसकी शिकायत ठेकेदार से करते, लेकिन उनके साथ मारपीट कर दी जो उचित नहीं है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद रेल कर्मचारी ने अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हो सका

Next Post

यात्रियों को परेशान करने वाला गिरफ्तार 

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर आए दिन यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टॉल वेंडरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार डमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी रोहित कुमार, जो कि सिहोरा […]

You May Like