कार की डिग्गी में मिली 35 हजार की शराब

सतना: संदिग्ध कार को रोककर जांच किए जाने पर उसकी डिग्गी में 35 हजार रु की अवैध शराब रखी पाई गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने कार सवार 3 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी.
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर की नजीराबाद रोड पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार दिखाई देते ही उसे जांच के लिए रोका गया.

पूछताछ करने पर कार में सवार तीनों व्यक्तियों की पहचान नीरज पाठक पिता रामश्रय निवासी गढ़ी टोला उचेहरा, पवन शुक्ला पिता राजेंद्र निवासी शुक्लान मोहल्ला उचेहरा और उमेश यादव पिता मुन्ना निवासी गढ़ी टोला उचेहरा के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी लेते हुए डिग्गी को खुलवाया तो उसमें 7 कार्टून रखे मिले. जिन्हें खोलकर देखने पर कुल 350 पाव पाव अंग्रेजी शराब पाई गई. जिसकी कीमत 35 हजार रु आंकी गई. अवैध शराब की तस्करी करते पाए जाने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

गोली मारकर ट्रक चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Tue Mar 3 , 2026
सतना:कट्टे से ट्रक चालक पर फायर कर उसे लूट लेने वाले आरोपी को 10 दिन बाद पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा बरामद कर लिया गया. उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज निवासी ट्रक चालक मोहम्मद तस्लीम […]

You May Like