
ग्वालियर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब एक दिवसीय दौरे पर वंदे भारत एक्सप्रेस से सुबह 10 बजे दतिया पहुंचकर श्री पीतांबरा पीठ में पूजा अर्चना करेंगे तत्पश्चात डबरा में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया भी साथ रहेंगे। साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
