बिरसा मुंडा जयंती पर नगरपालिका पाली में कार्यक्रम आयोजित 

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली उमरिया जिला के अंतर्गत नगरपालिका परिषद पाली के द्वारा आज बिरसा मुंडा जयंती का भव्यता के साथ नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान के द्वारा अपने उद्भोषण में कहा गया कि जल जंगल जमीन के अधिकारों के साथ साथ आदिवासी समाज सुधारने व आदिवासी समाज के अधिकार को दिलाने के साथ भगवान बिरसा मुंडा ने देश के अंग्रेजो के गुलामी से आजादी दिलाने के लिए क्रांति को नहीं भुलाया जा सकता भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर वार्ड नंबर चार बिंझला में भगवान बिरसा मुंडा जी भव्य प्रतिमा की आने वाले कुछ महीनों में नगरपालिका परिषद के द्वारा स्थापित कराया जाएगा और साथ ही वार्ड में दो मुक्ति धाम का निर्माण कराए जाने को भी कहा कि इस कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान के द्वारा सहित पार्षद गढ़ नगर के वरिष्ठ जन सहित अन्य भी रहे उपस्थित थे।

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय रविवार को ग्वालियर आयेंगे

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 16 नवंबर को भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर आयेंगे। वह कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत कर वापस रात्रि 11 45 बजे भोपाल लौट जायेंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like