
रीवा, बैकुंठपुर थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंजबिहारी माझी निवासी हिनौती, थाना कोलगवां, जिला सतना के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि चार साल पहले मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनगवां की ओर से बोलेरो में शराब की खेप लेकर बैकुंठपुर आ रहा था। पुलिस की घेराबंदी देख वह वाहन और शराब मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी में बोलेरो से सात पेटी अवैध शराब जब्त की गई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था।
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां छिपा था और इस कारोबार में कौन-कौन शामिल है।
