स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह को नमन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के 11 वर्ष पूरे होने पर सीएम का संदेश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके त्याग, साहस और बलिदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की सेवा में ठाकुर रोशन सिंह ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत और वंदनीय रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आज नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है, जिसने बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ देश-दुनिया की मुख्य धारा से जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आने वाले समय में समाज को और अधिक समावेशी व सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Next Post

साइलेंट अटैक: दवा बाजार और छोटी ग्वालटोली में दो व्यक्तियों की अचानक मौत

Thu Jan 22 , 2026
इंदौर: शहर में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर दवा बाजार और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। दोनों ही मामलों में मृतक चलते-चलते अचानक जमीन पर गिरे और अस्पताल पहुंचने से पहले […]

You May Like

Play sound