साइलेंट अटैक: दवा बाजार और छोटी ग्वालटोली में दो व्यक्तियों की अचानक मौत

इंदौर: शहर में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर दवा बाजार और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। दोनों ही मामलों में मृतक चलते-चलते अचानक जमीन पर गिरे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।

दवा बाजार क्षेत्र स्थित चेतक चेंबर के पास कल उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चालक अचानक चलते-चलते बेसुध होकर गिर पड़ा। मृतक की पहचान सुनील पिता रामचंद्र रणछोड़,(39) निवासी नगीन नगर के रूप में हुई है। सुनील पेशे से ड्राइवर था और किसी काम से दवा बाजार आया था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

​वहीं, छोटी ग्वालटोली इलाके में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर आए अजीत शर्मा पिता राजदेव, निवासी गोविंद नगर की भी इसी तरह मौत हो गई। अजीत राजवाड़ा और नंदलालपुरा में पार्सल एंट्री का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे पैदल चलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। दुकान संचालक उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उन्हें पहले भी एक बार अटैक आ चुका था और उनका इलाज चल रहा था।

Next Post

महिला से लव मैरिज कर फरार हुए फौजी को न्यायालय के बाहर पकड़ा

Thu Jan 22 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिला न्यायालय के बाहर एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। विवाहिता ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ झूमाझटकी कर दी, यह दृश्य देखकर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। महिला का आरोप था कि यह युवक उसका पति और एक्स फौजी है वह उसे […]

You May Like