महिला से लव मैरिज कर फरार हुए फौजी को न्यायालय के बाहर पकड़ा

शिवपुरी: शिवपुरी जिला न्यायालय के बाहर एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। विवाहिता ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ झूमाझटकी कर दी, यह दृश्य देखकर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। महिला का आरोप था कि यह युवक उसका पति और एक्स फौजी है वह उसे मंदिर में शादी कर फरार हो गया था और वह जब से उसे तलाश कर रही थी आज वह अचानक से यहां दिख गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका मायका पोहरी में है, जहां पड़ोस में रहने वाले 48 वर्षीय नरेंद्र शाक्य रिटायर्ड फौजी के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया था। महिला का आरोप है कि फौजी ने वादा किया था कि यदि वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर लेती है, तो वह पोहरी स्थित मकान उसके नाम कर देगा।

महिला के अनुसार नरेंद्र शाक्य पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। उसके भरोसे में आकर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और मायके में रहने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बांकेड़े मंदिर में उससे शादी की। कुछ समय साथ रहने के बाद वह अचानक लापता हो गया। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी ने पोहरी का मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।
महिला काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। जब वह शिवपुरी जिला न्यायालय के बाहर पहुंची, तो उसे आरोपी दिखाई दे गया। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस ने दोनों को अलग किया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Next Post

नशे के विरुद्ध दूसरे दिन भी जंगल में उतरी पुलिस

Thu Jan 22 , 2026
सतना: नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार को भी गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। कुलगढ़ी डैम से लगे जंगल पोड़ी डुडहा गांव से नागौद की ओर उचेहरा  नागौद दोनों परिक्षेत्र के जंगल में पुलिस को 150 के करीब प्लास्टिक […]

You May Like