स्कॉटलैंड में शूटिंग के बीच दिवाली मनाएंगी रसिका दुगल, परिवार से दूर रहने की खलेगी कमी

मुंबई, 07 नवंबर (वार्ता)अभिनेत्री रसिका दुगल इस बार दिवाली अपने परिवार के साथ मुंबई में नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड में मनाएंगी। रसिका वहां अपनी आगामी अनाम सीरीज की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं, ऐसे में त्योहार के दौरान उन्हें घर और परिवार से दूर रहना पड़ेगा।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सफलता और बीना त्रिपाठी के किरदार के लिए दर्शकों से मिल रहे प्यार के बाद रसिका अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गई हैं। काम के प्रति समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली रसिका इस बार शूटिंग के बीच ही दिवाली मनाने की योजना बना रही हैं।
दिवाली पर परिवार से दूर रहने के अनुभव को साझा करते हुए रसिका ने कहा कि दिवाली हमेशा से उनके लिए परिवार के साथ समय बिताने का खास अवसर रही है। इस साल मुंबई में अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाने का उन्हें अफसोस रहेगा। त्योहार के दौरान घर पर रहना, अच्छा खाना, अपनों के साथ समय बिताना और छोटी-छोटी परंपराओं को निभाना उन्हें बहुत याद आएगा।

.....

Next Post

इजराइल में आम चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को सौंपेंगे नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी

Sat Nov 7 , 2026
यरूशलम,  इजराइल में संपन्न हुए संसद (नेसेट) चुनावों के बाद सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने बड़ा बयान दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ दो दिनों तक चली व्यापक बातचीत के बाद राष्ट्रपति हर्जोग ने स्पष्ट किया कि वे रविवार को किसी […]

You May Like