यरूशलेम: इजराइल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यरूशलेम में केरलम केयरगिवर्स समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक थिरुवातिरा नृत्य का अवलोकन किया। इस आकर्षक प्रस्तुति ने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और उसे सहेजने वाले प्रवासी भारतीयों की प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में बसे भारतीय जब अपनी कला और संस्कृति को जीवित रखते हैं, तो यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय होता है।कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों के एक समूह ने आई लव माय इंडिया गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी। इस विशेष प्रस्तुति में भारतीय मूल के यहूदी और इजराइली नागरिकों ने एक साथ भाग लेकर भारत-इजराइल के साझा सांस्कृतिक रिश्तों को सजीव कर दिया।
यह आयोजन दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और मजबूत होते मैत्री बंधनों का सुंदर प्रतीक बना।
