जनसुनवाई में समस्या का तत्काल किया निराकरण, संजू सिंह को मौके पर ही मिली ट्राईसाईकिल

भिण्ड :कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 75 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आने वाले ग्राम ककाहरा भिण्ड के निवासी संजू सिंह राजावत पुत्र विशम्भर सिंह राजावत द्वारा दिव्यांगता के कारण दैनिक दिनचर्या के कामों में होने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर ने संजू सिंह की परेशानियों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुये तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर संजू सिंह को मौके पर ही तत्काल ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का निराकरण हो जाने पर संजू ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Next Post

बुधवार से 4 दिनों तक मालवा प्रांत में रहेंगे संघ प्रमुख भागवत

Wed Jan 1 , 2025
इंदौर और ओंकारेश्वर के कार्यक्रमों में भाग लेंगे इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 1 से 4 जनवरी तक मालवा प्रांत के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके इंदौर और ओंकारेश्वर में कार्यक्रम हैं. 3 जनवरी को इंदौर में मालवा प्रांत के घोष शिविर का समापन होगा. […]

You May Like