बुधवार से 4 दिनों तक मालवा प्रांत में रहेंगे संघ प्रमुख भागवत

इंदौर और ओंकारेश्वर के कार्यक्रमों में भाग लेंगे

इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 1 से 4 जनवरी तक मालवा प्रांत के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके इंदौर और ओंकारेश्वर में कार्यक्रम हैं. 3 जनवरी को इंदौर में मालवा प्रांत के घोष शिविर का समापन होगा. यहां स्वर शतकम् कार्यक्रम के तहत मालवा प्रांत के 1000 प्रशिक्षित घेाष वादक घोष की प्रस्तुति देंगे. यह सार्वजनिक कार्यक्रम दशहरा मैदान पर 20,000 निमंत्रित लोगों के मध्य होगा. इसके अलावा संघ प्रमुख अहिल्या पुरस्कार भी प्रदान करने वाले हैं. ओंकारेश्वर में संघ प्रमुख मालवा प्रांत की कुटुंब नियोजन विभाग की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं. इसके अलावा उनका बुद्धिजीवियों और विशिष्ट नागरिकों से मिलने का भी कार्यक्रम है.

दरअसल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 बरस की यात्रा का जयघोष इंदौर से करने जा रहा हैं। यह जयघोष आरएसएस की घोष दल ईकाई के ज़रिए होगा. सर संघचालक डॉ मोहनराव भागवत इस जयघोष के साक्षी होंगे. इंदौर शहर औऱ उसका पुरातन दशहरा मैदान इसका गवाह बनेगा. मालवा के प्रख्यात लोकगायक व कबीर भजन के प्रणेता पद्मश्री कालूराम बामनिया भी संघ मुखिया के साथ मंचासीन रहेंगे. इस आयोजन के नाम स्वर शतकम रखा गया हैं. संघ स्वर साधना के जरिये मातृभूमि की वंदना करेगा. ये कार्यक्रम 3 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे से होगा. इस अवसर पर सामूहिक घोष वादन होगा. इस घोष वादन मे आरएसएस की संगठन रचना के तहत बने मालवा प्रांत के 28 जिलों के चयनित स्वयंसेवक शामिल होंगे.

बैठक व्यवस्था करना शुरू
आयोजन को लेकर संघ हलकों में तैयारियां तेज हैं. दशहरा मैदान पर आरएसएस ने आमंत्रितों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था करना शुरू कर दी हैं. संघ सुप्रीमो डॉ भागवत की अगुवाई में आरएसएस का फ़ोकस इस बरस मालवा प्रांत पर हैं. लिहाजा सरसंघचालक का मालवा निमाड़ अंचल में सप्ताहभर से भी ज्यादा समय तक डेरा डलने की जानकारी भी आई हैं. संघ मुखिया इंदौर के दशहरा मैदान के अलावा दो अन्य बड़े कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. इसमें एक ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में होगा और दूसरा फिर इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में होगा.

ओंकारेश्वर में आनुषंागिक सँगठन कुटुंब प्रबोधन
आरएसएस प्रमुख के 1 जनवरी को इंदौर आने की जानकारी भी सामने आई हैं. सबसे पहले वे संगठन के उस शिविर में शामिल होंगे जो राऊ क्षेत्र के एमराल्ड हाइट्स स्कूल में आहूत हैं. ये शिविर 31 दिसंबर की शाम से 3 जनवरी तक चलेगा. इसमें संघ रचना के 28 ज़िले के 107 घोष केंद्रों से स्वयंसेवक शामिल होंगे. इस शिविर के लिए बीते 4 महीने से 1150 वादकों द्वारा नियमित अभ्यास चल रहा है. इनमें से 750 से अधिक चयनित वादक इस दशहरा मैदान के प्रकट कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे. ओंकारेश्वर में संघ के आनुषंागिक सँगठन कुटुंब प्रबोधन का बड़ा कार्यक्रम हैं. संघ मुखिया भागवत यहां 5 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होंगे. भारतीय कुटुंब व्यवस्था से जुड़े इस आयोजन में देशभर से लोग जुटेंगे. कार्यक्रम साध्वी ऋतुम्भरा के आश्रम में होगा. साध्वी जी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी.

देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार का भी आयोजन
संघ मुखिया की गरिमामय मौजूदगी में एक अहम आयोजन देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार का भी होगा. पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इस कार्यक्रम की सूत्रधार हैं. कार्यक्रम में विहिप के शीर्षस्थ नेता चम्पतराय शामिल होंगे. राय को ही इस बरस का देवी अहिल्याबाई होलकर पुरुस्कार दिया जा रहा हैं. चम्पतराय ये पुरुस्कार उन हुतात्माओं की स्मृति में प्राप्त करेंगे जो सैकड़ो वर्षों तक चले श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में वीरगति को प्राप्त हो गए थे. कार्यक्रम राजेंद्रनगर में बने नए नवेले लता मंगेश्कर आडिटोरियम में होगा. इस कार्यकम को लेकर देवी अहिल्या उत्सव समिति की तैयारियां तेज हो गई हैं. महाजन के आयोजन में मातृसंस्था के मुखिया की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं. हालांकि राष्ट्रीय पुरुस्कार का ये कार्यक्रम दलीय राजनीति से परे हैं.

Next Post

शिवपुरी में स्टेयरिंग पर बैठा ड्राइवर बेहोश हो गया, ट्रक मकान में घुसा

Wed Jan 1 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहा पर रात करीब 2 बजे एक ट्रक असंतुलित होकर निर्माणाधीन मकान में घुस गया। घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं मकान में सो रही एक महिला की जान बाल-बाल बची। घायल ड्राइवर को उपचार के […]

You May Like