आपदा को अवसर में बदलने वाली सकलेचा की दूरदर्शिता लाई रंग 

सिंगोली। जावद विधानसभा क्षेत्र के कृषि जगत और किसानों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात सामने आई है। क्षेत्र में इस सीजन में हुई अल्प वर्षा (कम बारिश) के बावजूद, फूसरिया जलाशय (बांध) अपनी पूरी क्षमता के साथ पानी से लबालब भर चुका है। बांध पर लहराती अथांग जलराशि को देखकर सिंगोली और फुसरिया बेल्ट के किसानों के चेहरे खुशियों से खिल उठे हैं।

क्षेत्र के ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि संकट की घड़ी को समृद्धि में बदलने का यह चमत्कार सिर्फ और सिर्फ क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के समय पर उठाए गए कड़े कदमों और उनकी विकास परक दूरगामी सोच का नतीजा है।

कुओं और ट्यूबवेलों का बढ़ेगा वाटर लेवल, सालभर होगा बंपर उत्पादन

फूसरिया बांध के पूरी तरह रीचार्ज होने से सिंगोली, फूसरिया और लालगंज क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को एक नया जीवनदान मिला है। जलाशय में भारी मात्रा में पानी संचित होने के कारण आस-पास के सभी खेतों, कुओं और ट्यूबवेलों का वाटर लेवल (भूजल स्तर) काफी ऊपर आ जाएगा।

जलस्तर में हुए इस अभूतपूर्व सुधार से किसानों को अब सिंचाई के लिए पूरे 12 महीने भरपूर पानी उपलब्ध रहेगा, जिससे क्षेत्र में खरीफ और रबी दोनों फसलों का बंपर उत्पादन होना तय है।

जब संकट में किसानों के साथ खड़े हुए विधायक

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष क्षेत्र में हुई भारी अतिवृष्टि और बाढ़ के दबाव के कारण यह बांध अचानक टूट गया था। उस समय खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने से किसान गहरे आर्थिक संकट और हताशा में डूब गए थे। आपदा की उस नाजुक घड़ी में विधायक सकलेचा ने तत्काल जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ जमीनी दौरा किया था। उन्होंने न केवल किसानों को ढांढस बंधाया और मुआवजे का सर्वे कराया, बल्कि मौके पर ही खड़े रहकर जलदाय (जल संसाधन) विभाग को बेहद सख्त लहजे में निर्देश दिए थे कि आगामी बारिश से पहले हर हाल में इस बांध का काम नया स्वरूप लेकर कंप्लीट होना चाहिए।

सहायक यंत्री कराडिय़ा के तकनीकी निर्देशन में हुआ जीर्णोद्धार –

विधायक सकलेचा के कड़े रुख और निरंतर मॉनिटरिंग का ही असर था कि जलदाय विभाग के सहायक यंत्री नंदकिशोर कराडिय़ा ने अपनी टीम के साथ युद्धस्तर पर मोर्चा संभाला। उनके कुशल तकनीकी निर्देशन में बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से को न केवल अभेद्य मजबूती दी गई, बल्कि भविष्य की सुरक्षा और जल संग्रहण क्षमता को बढ़ाने के लिए बांध की हाइट (ऊंचाई) को भी बढ़ा दिया गया। विभाग की यही मुस्तैदी आज इस कम बारिश के दौर में किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की प्रतिक्रियाएं –

शंकर लाल धाकड़ (वसूली पटेल, ग्राम फूसरिया ने बताया ‘फूसरिया बांध का पानी से लबालब भरना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए एक नया जीवनदान है।

बांध पूरी क्षमता से भरने के कारण हमारे खेतों, कुओं और ट्यूबवेलों का वाटर लेवल (भूजल स्तर) बहुत ऊपर आ जाएगा। पानी की इस प्रचुरता से अब हमारे गांवों में सिंचाई संकट हमेशा के लिए खत्म हो गया है और सालभर फसलों का बंपर उत्पादन होगा।

विधायक जी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने क्षेत्र से सूखे का कलंक मिटा दिया है।

ग्राम पंचायत फुसरिया के सरपंच ने समस्त ग्राम की ओर से विधायक सखलेचा का दिल से आभार प्रकट करते हुए बताया कि

आज बांध में भरा एक-एक बूंद पानी विधायक जी की कड़ी मेहनत की देन है। उन्होंने संकट के समय हमसे किया हर वादा जमीन पर सच कर दिखाया।

सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी बोले : ‘फूसरिया बांध का कायाकल्प होने से तीन क्षेत्रों के किसानों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। जलस्तर सुधरने से अब हमारी खेती को नई ताकत मिलेगी।

गांव के किसान नारायण धाकड़ ने बताया पिछले साल जब हम सब चिंतित थे, तब विधायक जी ने इस कार्य को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा। कम बारिश में भी बांध का भरना उनकी सच्ची निष्ठा का प्रमाण है।

 

गांव के किसान रामसुख धाकड़ ने बताया खेती और पानी को लेकर हमारी पीढिय़ों की चिंता दूर हो गई है। आपदा को समाधान में बदलने के लिए पूरा क्षेत्र विधायक जी का दिल से आभार व्यक्त कर रहा है।

Next Post

10 दिन बाद 2 घंटे की जोरदार बारिश, खरीफ फसलों को मिली राहत

Wed Aug 26 , 2026
नीमच। जिले में करीब 10-12 दिनों के सूखे के बाद मंगलवार को मौसम बदला और दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। रात 9 से 11 बजे तक करीब दो घंटे झमाझम बारिश का दौर चला। बारिश से सोयाबीन सहित खरीफ फसलों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, शहर के कई इलाकों में […]

You May Like