निर्माणाधीन अस्पताल के गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल भवन के पिलर के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो मासूम सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिलीजानकारी के अनुसार 15 अगस्त शनिवार को करीब 11 बजे रहली के खमरिया ग्राम निवासी बारेलाल चढ़ार के चार वर्षीय पुत्र शिवा और छह वर्षीय पुत्र संभव निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खेल रहे थे। बताया गया है कि बच्चों के माता-पिता निर्माणाधीन अस्पताल में चौकीदारी का काम करते है। खेलते समय दोनों बच्चे जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें पानी भरा हुआ था।जब बच्चों के माता-पिता ने उनकी खोजबीन शुरू की तो दोनों भाइयों के शव गड्ढे में भरे पानी में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा संकेत लगाए। बताया जा रहा है कि नरयावली में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य रहली के पास खमरिया क्षेत्र के किसी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।

नरयावली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को सीधे बीएमसी अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

निजी बस की टक्कर से तीन स्कूली छात्राओं की मौत, चालक गिरफ्तार

Sat Aug 15 , 2026
वर्धा, 15 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में वर्धा जिले के हिंगणघाट शहर में शुक्रवार सुबह डॉ. आंबेडकर स्कूल के पास एक निजी बस की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, तीनों छात्राएं एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थीं, तभी […]

You May Like