नीमच पुलिस ने रात में 165 वारंटी पकड़े, सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस

नीमच। नीमच पुलिस ने मंगलवार रात पूरे जिले में ‘कॉम्बिंग गश्त’ (पकड़-धकड़) का अभियान चलाया। पुलिस ने एक ही रात में 165 वारंटियों को पकड़ा। इनमें से 66 ऐसे ‘स्थायी वारंटी’ हैं जो बहुत समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में नशा तस्करी, मारपीट और चोरी के मामलों के अपराधी शामिल हैं, जिन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है।

शराब और सट्टेबाजों पर भी कार्रवाई

सिर्फ वारंटी ही नहीं, पुलिस ने अवैध धंधा करने वालों को भी नहीं बख्शा। 18 केस दर्ज कर 83 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। जिले के 65 होटलों, लॉजों और ढाबों की बारीकी से तलाशी ली गई।

रात भर सडक़ों पर रही पुलिस

सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस ने 115 पुराने बदमाशों के घर जाकर उनकी हाजिरी ली। शहर और गांव के 12 मुख्य चौराहों पर नाकेबंदी की गई, जहां 100 से ज्यादा गाडिय़ों को चेक किया गया।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों से जुर्माना वसूला गया।

एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक युवक घायल 

Wed Apr 1 , 2026
सिंगरौली । जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडिहवा चौकी के क्योंटली-तमई सड़क मार्ग पर आज बुधवार की शाम तकरीबन 6: 30 बजे मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक घायल है। जिसका उपचार चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। नौडिहवा […]

You May Like