
सिंगरौली । जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडिहवा चौकी के क्योंटली-तमई सड़क मार्ग पर आज बुधवार की शाम तकरीबन 6: 30 बजे मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक घायल है। जिसका उपचार चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
नौडिहवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय कोल पिता शम्भू कोल उम्र 20 वर्ष और अजय कोल पिता मनोज कोल उम्र 17 वर्ष दोनों निवासी खैड़ार अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। ध्यान नहीं दिया और मोटरसाइकिल का स्टैंड लगा हुआ था। तेज स्पीड के चलते स्टैंड जमीन से टकराया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए। इस घटना में अजय कोल की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही संजय कोल को नौडिहवा पुलिस के द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं चर्चा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल उक्त घटना के बाद अजय की हुई मौत हो गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
