
भोपाल। जिले में अगले माह से जनगणना का कार्य शुरू किया जाना है जिसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के फील्ड ट्रेनर्स का प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटी नगर में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण उपरांत मास्टर ट्रेनर्स को प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में विजिट कराई गई. इस विजिट के दौरान प्रगणक के रूप में घर-घर जाकर आंकड़े लिए गए एवं आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई.
इस दौरान अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडे एवं जिला जनगणना अधिकारी भवन गुप्ता ने ट्रेनिंग प्राप्तकर्ताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, डॉ. मुकेश नापित प्रोफेसर सिद्धांत जैन, सीमा एवं जनगणना निदेशालय से जिला प्रभारी मनोज सैनी एवं राकेश सैनी उपस्थित रहे.
