जेपी अस्पताल का निरीक्षण: मरीजों से व्यवहार सुधारने के लिए लें AIIMS से ट्रेनिंग: कलेक्टर 

भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. जहां पर उन्होंने चिकित्सा सेवा और उसके लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन,आरएमओ डॉ. प्रेमेंद्र शर्मा मौजूद रहे.

मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने एम्स से प्रशिक्षण ले

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी को कहा कि एम्स के सहयोग से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के ज्ञान और तकनीकी प्रशिक्षण दिलाया जाए। इसके लिए एम्स के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाए. जिससे उपचार की गुणवत्ता के साथ ही मरीजों से बातचीत और व्यवहार में सुधार हो.

पार्किंग का टेडर जल्द करें

कलेक्टर ने अस्पताल में पार्किंग टेंडर में विलंब पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें. जिससे यहां पर पार्किंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होती रहे.

नवीन भवन जल्द शुरू करें

कलेक्टर ने जेपी अस्पताल के नवीन भवन की जानकारी प्राप्त की. उसके बाद उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को बेहतरीन तरीके से करवाने और समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा. आगे उन्होंने कहा कि नए भवन के साथ ही अस्पताल में नवीन चिकित्सा सेवाओं को भी शुरू किया जाए.

Next Post

नियुक्ति से तीन साल पूर्व हुए सीमांकन के मामले में महिला पटवारी को बनाया आरोपी

Wed Apr 1 , 2026
जबलपुर। महिला पटवारी ने नियुक्ति से तीन साल पूर्व हुए सीमांकन में मामले में आरोपी बनाए जाने को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस बी पी षर्मा एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि नियुक्ति के के तीन साल पूर्व हुई घटना में महिला […]

You May Like