कामयाबी से चमके इंदौर के अफसर, मिली अहम जिम्मेदारियां

इंदौर: मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर और उज्जैन संभाग में अहम पदों पर नए आईएएस अफसरों की पदस्थापना की है. इन अफसरों को उनके अब तक के कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.पूर्व इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभागायुक्त बनाया गया है। इंदौर में किसानों को जमीन अधिग्रहण के लिए तैयार करना, भिखारी रहित शहर अभियान, यातायात सुधार और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन का पालन कराने जैसे काम उनकी पहचान बने.

अब उनके सामने सिंहस्थ की तैयारी और ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की चुनौती हैइंदौर नगर निगम कमिश्नर रहे शिवम वर्मा को सीधे इंदौर कलेक्टर बनाया गया. उनके कार्यकाल में शहर लगातार स्वच्छता लीग में अव्वल रहा. नए एसटीपी प्लांट, बायो-सीएनजी प्रोजेक्ट, आधुनिक बस स्टॉप और कर्मचारियों को सम्मान दिलाने जैसे कामों ने उनकी कार्यशैली को अलग पहचान दी.

आईडीए सीईओ रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर निगमायुक्त बनाया गया. खजराना, भंवरकुआं और फूटी कोठी जैसे फ्लाईओवर समय से पहले पूरे करवाना, टीपीएस योजनाओं में किसानों के साथ अनुबंध और शहर की प्रमुख संपत्तियों का प्रबंधन उनकी उपलब्धियों में शामिल रहा. इन्हीं कामयाबियों के चलते अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं.

Next Post

काली गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो डंपर जब्त

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर: सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी ने दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण कर डंपर क्रमांक एमपी-07-जीए-4218 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते तथा डंपर क्रमांक आरजे-34-जीए-3380 को डस्ट का अवैध परिवहन करते पकड़ा है। दोनों वाहनों को क्रमशः थाना बिलौआ एवं थाना सिरोल की अभिरक्षा में रखवाया गया है। दोनों […]

You May Like

मनोरंजन