ग्वालियर: सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी ने दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण कर डंपर क्रमांक एमपी-07-जीए-4218 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते तथा डंपर क्रमांक आरजे-34-जीए-3380 को डस्ट का अवैध परिवहन करते पकड़ा है। दोनों वाहनों को क्रमशः थाना बिलौआ एवं थाना सिरोल की अभिरक्षा में रखवाया गया है।
दोनों वाहनों एवं मशीन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन व भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सूत्रों के अनुसार साल के 365 दिन ओवरलोड डंपर गिट्टी और डस्ट लेकर बिना रॉयल्टी के निकलते हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि इसमें स्थानीय पुलिस थाना बिलौआ, चौकी जौरासी समेत कई जगहों की मिलीभगत शामिल है।
