सांप ने काटा तो पकडक़र अस्पताल ले आया ड्राइवर

उज्जैन। कार खड़ी कर रहे ड्राइवर को सांप ने काट लिया। ड्राइवर ने सांप पकडक़र अस्पताल ले आया। जहां सांप छूट गया और अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।

शास्त्रीनगर का रहने वाला सागर पिता अशोक चौधरी 34 वर्ष ड्राइवरी करता है। देवासगेट स्थित आन्नपूर्णा मंदिर के समीप गाड़ी खड़ी कर रहा था। उसी दौरान सांप ने हाथ पर काट लिया। सागर ने सांप को ही पकड़ लिया और चरक अस्पताल लेकर आ गया। जहां इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टरों को सांप दिखाकर हाथ पर काटने की बात कहते हुए उपचार की बात कही, इस दौरान सांप हाथ से छूट गया और अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। ड्रायवर सागर ने तुरंत ही सांप को दोबारा पकड़ लिया और एक व्यक्ति की मदद से प्लास्टिक की थैली में बंद कर दिया। सांप को अस्पताल के सामने सामाजिक न्याय परिषद में छोड़ा गया। एक अन्य मामला भी सांप काटने का ओंकार जीनिंग फेक्ट्री परिसर में प्रवीण पिता भानुदास 46 वर्ष के साथ हुआ, सफाई करते समय सांप ने हाथ पर काट लिया। उसने जिस स्थान पर सांप ने काटा था उसके आसपास रस्सी से हाथ को बांध लिया और जहर फैलने से रोकने की कोशिश की। यही नहीं उसने सांप पकडऩे वाले को बुलवाया और एक डिब्बे में बंद करा दिया। दोनों मामलों में युवकों की हालत खतरे से बाहर बनी हुई है फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

Next Post

पेंच पार्क का बाघ छिंदवाड़ा पहुंचा, वन विभाग अलर्ट

Thu Sep 18 , 2025
छिंदवाड़ा.पेंच नेशलन पार्क का बाघ छिंदवाड़ा आ पहुंचा. अब बाघ ने पेंच पार्क के जंगल की ओर रूख कर लिया है. वहीं वन विभाग की टीम भी बाघ की सुरक्षा को लेकर सर्तक हो गया है. वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी कर रही है. बता दे कि दो […]

You May Like