सिंगरौली : हिर्रवाह में 33 करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित सीएम राईज विद्यालय भवन का आज सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर के ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।विद्यालय भवन का निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी लोक निर्माण भवन के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि विद्यालय भवन में यदि कही कोई कमी दिख रही है तो उन्हे समय पर दूर करें। ताकि अगले सत्र से विद्यालय का संचालन इस नवीन भवन से शुरू कराया जा सके। वही विधायक सिंगरौली के द्वारा छात्रावास का निर्माण कराये जाने की पहल की गई। जिसके संबंध कलेक्टर के द्वारा भूमि चयन करने के लिए निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद संतोष शाह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार, सहायक यंत्री विपिन त्रिपाठी, तेजस्वी शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।
सीमांकन में लापरवाही राजस्व निरीक्षक निलंबित
राजस्व मंण्डल खुटार में तैनात राजस्व निरीक्षक राजपति सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर के द्वारा संबंधित राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर के पास शिकायतकर्ता मिथिला प्रसाद शर्मा ग्राम करहिया तहसील सिंगरौली द्वारा इस आशय की शिकायत की गई कि ग्राम करहिया स्थित आराजी खसरा क्रमांक 68 एवं 69 के कब्जे के संबंध में विवाद है। जिसके निराकरण के लिए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में गठित दल द्वारा मौके पर जाकर सीमांकन की कार्यवाही की जाकर स्थल पंचनामा तैयार किया गया था। बाद में पुन: इस आशय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया कि आराजी खसरा नम्बर 68 में फसल खड़ी है।
