सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में गुरुवार रात आवासीय खेलकूद मैदान पर हजारों श्रद्धालुओं दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा. गरबा मंडप के नीचे बालिकाओं ने भक्ति गीतों पर मन मोहक सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किया.
बालिकाओं के साथ टेलीविजन और फिल्मों की अभिनेत्री रश्मि देसाई शुक्रवार को गरबा खेलेंगी.अरुणा सुरेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा क्रिसेंट गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को 101 आकर्षक पुरस्कार आज दिए जएंगे. क्रिसेंट गरबा महोत्सव के विशाल मंच पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, रोमनी राय,वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नमिता राय, विधायक सुदेश राय, अरुणा राय, निलेश राय, सुषमा राय,राजकुमार जायसवाल रिंकू, शीतल राय ने अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच की ओर से बालिकाओं को मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया. हजारों श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति में पारिवारिक वातावरण में पारंपरिक रूप से श्रृंगारित आदिशक्ति रूपा हजारों बालिकाओं ने गरबा की सामूहिक प्रस्तुति देकर सबका मन जीत लिया. गरबा पांडाल में जयकारा माता शेरावाली दा बोल सांचे दरबार की जय के जयकारे गूंजते रहे. क्रिसेंट गरबा महोत्सव की संयोजिका समाजसेवीका अरुणा सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में माता रानी की पांच हजार भक्त बालिकाओं ने डांडिया खेल कर अष्टभुजा धारी देवी माता दुर्गा की आराधना की. आवासीय खेलकूद मैदान पर ऐसा लग रहा था जैसे आदिशक्ति जगदंबा महारानी स्वयं बालिकाओं के रूप में धरती पर उतरकर नवरात्र मना रही है. कार्यक्रम में अनेक बालिकाएं विभिन्न आकर्षक रूपों में भी दिखाई दी. भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी बीती रात गरबा महोत्सव में सपत्नीक शामिल हुए और महोत्सव को संबोधित किया. विधायक सुदेश राय वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और राय परिवार सदस्यों ने गरबा महोत्सव में शहर सहित ग्रामीण अंचलो से पहुंचे नागरिकों माता बहनों युवाओं बच्चों बुजुर्गों का अभिवादन किया. गरबा कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया. गरबा महोत्सव देर रात तक जारी रहा. विशिष्ट अतिथियों ने पहुंचकर गरबा महोत्सव में शामिल होने वाली बालिकाओं को आशीर्वाद दिया.
