श्री राम ने तोड़ा धनुष, कुपित हुए परशुराम

शाहगंज। रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला के अंतर्गत नगर के दशहरा मंच से लक्ष्मण-परशुराम संवाद एवं राम विवाह की लीला का मंचन किया गया.

मंचन के दौरान बताया कि जब भगवान श्री राम ने धनुष भंजन किया तो परशुराम जी की तपस्या भंग हो गई.तब वह क्रोध से आग बबूला होकर मिथला आ धमकते हैं. सभी राजा परशुराम को प्रणाम कर वापस अपने-अपने देश लौट जाते हैं. राजा जनक अपनी पुत्री सीता का भी परिचय कराते हैं और परशुराम जी उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं. रामलीला में भगवान श्रीराम का अभिनय आशु भर्गव, लक्ष्मण जतिन सैनी, सीता लक्ष्य भार्गव, दशरथ रामभरोस भार्गव, जनक रामगोपाल सैनी, सुनैना विष्णु गौर, परशुराम सचिन भार्गव, शतानंद गोविंद दास बैरागी, वशिष्ठ छन्नूलाल गौर, विश्वामित्र संतोष साहू द्वारा किया गया. सचिन भार्गव द्वारा परशुराम का अभिनय किया गया. राम विवाह के अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य राम बारात बैंड बाजे के साथ धूम धाम से निकाली गयी राम बारात में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु एवं युवा शामिल हुए.

 

Next Post

चुनरी थामे भक्तों पर आसमान से पुष्पवर्षा

Fri Oct 16 , 2026
सीहोर। कहीं हाथों में मां की चुनरी, कहीं लहराते ध्वज तो कहीं भक्ति में झूमते श्रद्धालु. ऊपर से हेलीकॉप्टर के जरिए बरसते फूल और सड़क के दोनों ओर स्वागत को उमड़े लोग. गुरुवार को निकली चुनरी यात्रा ने शहर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया. करौली वाली […]

You May Like

Play sound