जबलपुर: भरतीपुर इलाके में अघोषित रूप से लोगों ने कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया है । आलम ये है कि जिसको देखो वो यहां कचरा फेंक रहा है और संक्रामक बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। खबर है कि इलाके में कचरा वाहन भी कई कई दिनों तक नहीं आता है जिस कारण कई दिनों तक कचरा जस की तस पड़ा रहता है और ऊपर से आवारा मवेशी इस कचरे को जब फैला देते हैं तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। जागरूक लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस अघोषित कचरा डंपिंग प्वाइंट को स्थाई रूप से हटाया जाए।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
उधर स्वच्छता अधिकारी अंकिता बर्मन ने नवभारत से कहा है कि भरतीपुर इलाके में दो से तीन कचरा डंपिंग प्वाइंट हटाए जा चुके हैं बाकी जो बचे हैं उन्हें भी जल्द से हटा दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि स्वच्छता में आम नागरिक और स्थानीय व्यापारियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है।
Next Post
मप्र उच्च शिक्षा विभाग की पहल: 10 संभागों में बने डिजिटल स्टूडियो, शिक्षक तैयार करेंगे ई-कंटेंट
Sat Mar 21 , 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों से ई कंटेंट तैयार करने को कहा है. जिसका उद्देश्य दूरदराज के छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पहुंचाना है. विशेषज्ञों के […]

You May Like
-
9 months ago
‘मन्नू क्या करेगा’ का टीजर रिलीज
-
1 year ago
युवक ने लगाई फांसी
-
4 months ago
भिंड के एसपी असित यादव को प्रमोशन, डीआईजी बने