अर्जेंटीना से विदाई के बाद मेसी ने कहा ‘सब कुछ हो गया है

ब्यूनस आयर्स, 09 अक्टूबर (वार्ता) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का उनका फैसला नहीं बदलेगा।

39 वर्षीय मेसी ने मंगलवार को बेनिन के खिलाफ 3-0 से मिली फ्रेंडली जीत में अपना 126वां गोल करके अर्जेंटीना के लिए अपना 208वां और आखिरी मैच खेला।

गुरुवार को मेसी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सब कुछ कहा जा चुका है। और अब, सब कुछ हो गया है। मेरे दिल से बस यही शब्द निकल रहे हैं: धन्यवाद, अर्जेंटीना।”

मेसी ने अपने पिता जॉर्ज के निधन के बाद और वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से अर्जेंटीना की 1-0 से हार के कुछ हफ़्ते बाद अगस्त में संन्यास की योजना की घोषणा की थी।

ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंटल स्टेडियम में उनके विदाई मैच में 80 हजार से ज़्यादा फैंस शामिल हुए। इस मौके पर 10वें मिनट में खेल को रोककर आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता के लिए तालियां बजाई गईं और मैच के बाद एक ड्रोन शो हुआ जिसमें उनके 21 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को श्रद्धांजलि दी गई।

अर्जेंटीना के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले और सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी मेसी ने नेशनल टीम को 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब और दो बार कोपा अमेरिका की जीत दिलाई। वह क्लब लेवल पर इंटर मियामी के लिए खेलना जारी रखेंगे, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2028 तक है।

 

 

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स स्कूल कप के दूसरे संस्करण में 38 टीमे के बीच होंगे 66 मुकाबले

Fri Oct 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) जेएसडब्ल्यू- जीएमआर के मालिकाना हक वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को डीसी स्कूल कप के दूसरे संस्करण की घोषणा की। इस संस्करण में लड़के और लड़कियों की 38 टीमों के बीच 66 मैच खेलें जायेंगे। पिछले साल स्कूलों और खिलाड़ियों से मिले शानदार रिस्पॉन्स को […]

You May Like