गाजा पट्टी में आईडीएफ ने हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को मार गिराया

गाजा पट्टी में आईडीएफ ने हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को मार गिराया

यरुशलम 29 मई (वार्ता) इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में ‘ऑलिव बटालियन’ का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुएए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

.....

Next Post

अमेरिका-ईरान एक समझौता पत्र पर सहमत, दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी

Fri May 29 , 2026
वॉशिंगटन, 29 मई (वार्ता) अमेरिका-ईरान के वार्ताकारों के बीच एक समझौता पत्र (एमओयू) पर सहमति बन गयी है। रिपोर्टों के अनुसार, लेकिन दोनों ओर से अभी अंतिम सहमति मिलनी बाकी है। चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, ह्वाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस समझौते से […]

You May Like