रीवा में किसानों ने प्राकृतिक खेती, गौ संवर्धन और उद्यानिकी फसलों में कमाल किया है

रीवा,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि उपज मण्डी करहिया में आयोजित बलराम महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रगतिशील किसानों से संवाद करके उन्नत खेती की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेती को उन्नत बनाने और किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है. महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी और खेती को उन्नत बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिला है रीवा तेजी से विकास कर रहा है. रीवा के सुंदरजा आम को जीआई टैग मिलने से इसकी दुनिया भर में मांग बढ़ी है. रीवा में धान और गेंहू का विपुल उत्पादन होने के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों और प्राकृतिक खेती में भी किसानों ने अच्छी सफलता प्राप्त की है. बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में गायों को संरक्षण देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है. श्रीअन्न के उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने में भी अच्छा कार्य हुआ है. रीवा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना करके किसानों को अधिक लाभ देने का प्रयास किया जाएगा.

महोत्सव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में किसान विकास वर्ष मनाते हुए किसानों के हित में बड़े अच्छे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री जी ने किसानों को फसल ऋण का वर्ष में एक बार में भुगतान करने की सुविधा देकर बहुत बड़ा उपकार किया है. प्रदेश में 2003 में केवल सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी. अब 54 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है. जल्द ही एक करोड़ हेक्टेयर तक सिंचाई सुविधा पहुंच जाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की नदी जोड़ो योजनाओं को मंजूरी देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री जी ने नदी जोड़ो परियोजनाओं की सभी बाधाएं दूर कर इनका कार्य शुरू कराया है. उप मुख्यमंत्री ने किसानों से गौ माता के संरक्षण, प्राकृतिक को अपनाने, जैविक खाद और कीटनाशकों के उपयोग तथा श्रीअन्न के उत्पादन का आह्वान किया.

महोत्सव में एपेक्स बैंक के चेयरमैन महेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव तथा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने किसानों से संवाद किया. महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुडक़र मुख्यमंत्री जी से रीवा के प्रगतिशील किसानों श्री व्यासमुनि पाण्डेय, श्री सुरेन्द्र कुशवाहा, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, रवीन्द्र पटेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी तथा विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति ने संवाद किया. समारोह में प्रगतिशील किसानों तथा किसानों की प्रतिभावान संतानों को सम्मानित किया गया. महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह, डॉ. संत कुमार त्रिपाठी, डॉ. राजेश सिंह तथा अन्य विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती के मंत्र दिए. महोत्सव में उन्नत कृषि यंत्रो की प्रदर्शनी तथा कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए गए. रोचक गीतों और लोकनृत्यों से भी कृषि विकास का संदेश दिया गया. समारोह में विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, किसान मोर्चा के पदाधिकारी बृजेन्द्र प्रताप सिंह, राम सिंह, महाबली गौतम, कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Next Post

नयी जीडीपी श्रृंखला के आंकड़ों के स्रोतों, विधियों पर सरकार ने जारी की विस्तृत रिपोर्ट

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) नयी श्रृंखला के तहत जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजा आंकड़ों और गणन-पद्धति को लेकर छिड़ी बहस के बीच सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को “राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी संकलन स्रोत और विधियां” शीर्षक रिपोर्ट जारी की जो डाटा संकलन और गणना के […]

You May Like