दोनों पाली की परीक्षा में अचानक पहुंचे कुलगुरु

6 केन्द्रों पर देखी परीक्षा की व्यवस्थाएं, किया संतोष व्यक्त

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा दो पाली में आयोजित की जा रही बीएड सहित एम.ए., एम.एससी की परीक्षाओं का जायजा लेने कुलगुरु सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पाली में चल रही परीक्षाओं के 6 केंदों पर पहुंचकर चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के डी.एन. जैन, केशरवानी महाविद्यालय एवं श्री जानकीरमण महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्रों में प्रात: 8  बजे से 11 बजे तक प्रथम पाली में आयोजित की जा रही बी.एड. प्रथम सेमेस्टर 2024 की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार नवयुग महाविद्यालय, हवाबाग महाविद्यालय एवं जी.एस. महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 1. बजे से 4 बजे तक द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही एम.ए., एम.एससी, एम.काम, एवं एम.ए. एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर 2024 की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया। कुलगुरु ने उक्त परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Next Post

महिला के गले में झपट्टा मार जेवर लूटकर भागे नाकबपोश

Fri Jan 24 , 2025
शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटीलाईन चौराहा में हुई वारदात जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटीलाईन चौराहा में बीती रात एक्सिस सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले में  झपट्टामार कर  मंगलसूत्र में लगा सोने का लाकेट एवं दो सोने की गुरिया […]

You May Like