महिला के गले में झपट्टा मार जेवर लूटकर भागे नाकबपोश

शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटीलाईन चौराहा में हुई वारदात
जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटीलाईन चौराहा में बीती रात एक्सिस सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले में  झपट्टामार कर  मंगलसूत्र में लगा सोने का लाकेट एवं दो सोने की गुरिया वजनी करीब 1 तोला कीमती करीब 50, 000 रुपये का लेकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक सपना जैन निवासी सत्यम कुंज कॉलोनी की बीती रात 10:15 बजे पति विनोद जैन के साथ उनकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एसए 2593 में पीछे बैठकर कोतवाली से डाक्टर के यहाँ से वापिस अपने घर आ रही थी।

रास्ते में शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटीलाईन चौराहा में भीड़ थी तो पति   गुलजार होटल की रोड तरफ से अपनी एक्सिस से जाने लगे तभी  मुंह में कपड़ा बांधे हुये दो व्यक्ति एक्सिस में आये और अपनी गाड़ी बाजू से ले जाकर अचानक उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र, झपटमारी करने लगे उसने मंगलसूत्र पकड़ा तो मंगलसूत्र में लगा सोने का लाकेट एवं दो सोने की गुरिया वजनी करीब 1 तोला कीमती करीब 50, 000 रुपये का झपटकर ले गये। इसके बाद दोनों लुटेरे भीड़ का फायदा उठाकर मदनमहल की तरफ भाग गये। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Next Post

युवक की करंट लगने से मौत

Fri Jan 24 , 2025
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह था इंदौर:अफसर बनने का सपना लेकर इंदौर आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना भंवरकुआं क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी की है, जहां युवक किराए के फ्लैट में रहता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.भंवरकुआं […]

You May Like