सावन की पहली सोमवारी से पहले रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव-गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’

मुंबई, 02 अगस्त (वार्ता) सावन की पहली सोमवारी से एक दिन पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने शिवभक्तों के लिए नया बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज किया है। अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का यह भक्तिमय गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों और शिवभक्तों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी के अनुसार, यह गीत सावन में भगवान शिव की आराधना करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को समर्पित है। गोल्डी यादव ने इसे अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि माही श्रीवास्तव ने वीडियो में शिवभक्ति से ओतप्रोत भावपूर्ण अभिनय और नृत्य प्रस्तुत किया है। पारंपरिक परिधान में उनकी प्रस्तुति गीत के भक्तिमय माहौल को और प्रभावी बनाती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार रवि यादव और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। गीत के रिलीज पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने कहा कि सावन का महीना हर शिवभक्त के लिए विशेष आस्था का समय होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘लगाला दिल महादेव से’ इस सावन में कांवरियों और शिवभक्तों के बीच लोकप्रिय होगा। माही श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति पर आधारित गीत में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि गीत की शूटिंग के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

.....

Next Post

पत्नी से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली:चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई बल्लू यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पर आरोपी की पत्नी से कथित छेड़छाड़ करने का आरोप था। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से […]

You May Like