पत्नी से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार

सिंगरौली:चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई बल्लू यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पर आरोपी की पत्नी से कथित छेड़छाड़ करने का आरोप था। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वैज्ञानिक साक्ष्यों, एफएसएल जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने हत्या की साजिश कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

DSP शिखा सोनी ने तीन होटलों में मारा छापा, मचा हड़कंप

Sun Aug 2 , 2026
​ग्वालियर: शहर के होटलों और स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी DSP शिखा सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैलाश नगर, सिटी सेंटर स्थित तीन होटलों पर […]

You May Like