राष्ट्रीय संकल्प समारोह में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

मंदसौर। मेरा युवा भारत (माय भारत) मंदसौर द्वारा “राष्ट्रीय संकल्प समारोह”, “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” एवं “100 सप्ताह नशामुक्त युवा अभियान” के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी बालिका छात्रावास, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र /छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाएंगे।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मुस्कान जैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बंटी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बंटी चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे, तो वे न केवल अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Next Post

उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर

Sun Sep 20 , 2026
कटनी: सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं शिवभक्त मदन लाल ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव […]

You May Like