शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 7 दुपहिया जप्त

जबलपुर:ओमती पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक बाइक जब्त की गई जब उससे सघन पूछताछ की गई तो उसने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल हुई वाहन चोरियों का खुलासा किया बल्कि पीली कोठी मैदान में चुराये हुए आधा दर्जन वाहन रखना बताया जिसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। आरोपी के कब्जे से चुराये हुए सात दुपहिया वाहन जब्त किए गए है। पकड़ा गया आरोपी पलक झपकते ही टूव्हीलर पार कर देता था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने बताया कि पुल नंबर 3 के पास ओमती पुलिस ने घेराबंदी कर पवन पटेल पिता सीताराम पटेल (24) निवासी शारदा चौक अन्ना मोहल्ला गढ़ा को दबोचा। जिसने पूछताछ में सिहोरा, जिलहरीघाट, बल्देवबाग, दरहाई चौक कोतवाली, दमोह नाका, खारीघाट, ब्लूमून होटल के पास से वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया।

सिहोरा से चुराई हुई मोटर सायकिल को वह चला रहा है और चुराई हुई अन्य 6 वाहन बेचने के उद्देश्य से पीली कोठी मैदान में छिपाकर रखना बताया। आरोपी के कब्जे एवं निशादेही पर छिपाकर रखे चुराये हुये कुल 7 दुपहिया वाहन जप्त किए गए। गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ शासकीय कार्य मे बांधा, चोरी, मारपीट, जुआ एक्ट के 6 अपराध दर्ज है।

Next Post

मद्रास हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री ईवी वेलु के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर पर लगायी रोक

Fri Jul 10 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने द्रमुक के कद्दावर नेता एवं तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर पर गुरुवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति जी के इलंथिराययन ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय को निर्देश दिया कि वे 28 जुलाई तक वेलु के खिलाफ […]

You May Like