
सिंगरौली। भाजपा संगठन ने आज जिले में अपनी डिजिटल कनेक्टिविटी और सांगठनिक मजबूती का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के नेतृत्व में आज सिंगरौली जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से देखा और सुना गया। इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एक-एक बूथ का विशेष प्रभार सौंपा गया था। जिले भर के 950 से अधिक बूथों के लिए संगठन द्वारा प्रभारी निर्धारित किए गए थे। जिनके देखरेख में ये अभियान चला। प्रत्येक मास के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम मे देशवासियों को सीधे संबोधित करते हैं तथा विभिन्न विषयों पर अपने मन की बातों को रखते हैं।
