राहुल के आरोप पर भाजपा ने किया पलटवार 

नई दिल्ली,चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के संबंध में लिए गए निर्णय के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग के संदर्भ में दी गई प्रतिक्रिया पर भाजपा ने पटलवार किया है.

उल्लेखनीय है कि राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे पोस्ट में भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए लिखा कि पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह छीना गया है. राहुल गांधी ने इसे वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी बताते हुए दावा किया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर विपक्षी पार्टियों को तोड़ने का काम कर रहे हैं.

इसके बाद राहुल गांधी के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी व राहुल पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का भस्मासुर करार दिया, जिसके संपर्क में आने वाला खुद भस्म हो जाता है. त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह पोस्ट देश, समाज और खुद अपनी ही पार्टी के इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता और भाजपा के प्रति दुर्भावना से प्रेरित है. सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसा कि जिन क्षेत्रीय दलों एनसीपी व टीएमसी का नाम राहुल गांधी ले रहे हैं, वे खुद कांग्रेस की अंदरूनी परिस्थितियों और आपसी मतभेदों के कारण टूटकर बनी थीं. ममता बनर्जी ने 1997 में और शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर ही इन दलों का गठन किया था. उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, एच.डी. देवेगौड़ा और आई.के. गुजराल की सरकारों को गिराने का काम खुद कांग्रेस ने किया था. त्रिवेदी ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी के इस इतिहास पर ध्यान देना चाहिए.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी मंडल में जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’

Fri Sep 18 , 2026
मक्सी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मक्सी मंडल के विभिन्न स्थानों पर भव्य रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य आयोजन स्थानीय झंडा […]

You May Like