हरिद्वार में 21-22 सितंबर को दयानन्द स्टेडियम में होगा खेल महाकुंभ

हरिद्वार, 18 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता 21 और 22 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानन्द स्टेडियम में होगी, जिसमें शहर विधानसभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों से आवश्यक अभिलेखों के साथ सुबह आठ बजे दयानन्द स्टेडियम में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की है। खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

.....

Next Post

डायल-112 जवानों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Fri Sep 18 , 2026
सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत कोदउरा मंदिर के पास मोटर साईकिल सवार ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी । घटना में व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने और पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 18 सितंबर […]

You May Like