
नरसिंहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर की समन्वय समिति में सक्रिय कांग्रेस नेता डॉ. विक्रम चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
डॉ. चौधरी की नियुक्ति पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संगठन महासचिव संजय कामले की अनुशंसा पर की गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे डॉ. चौधरी की दीर्घकालीन संगठनात्मक सक्रियता, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सहभागिता की मान्यता बताया। अनुसूचित जाति, वंचित एवं श्रमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने भी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और जनोन्मुखी दृष्टिकोण से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
डॉ. चौधरी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहे हैं। बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
