जबलपुर में पुलिस की 5 घंटे बड़ी गश्त 

जबलपुर। अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात 9 बजे से 2 बजे तक 5 घंटे की कॉम्बिंग गश्त की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 110 गैर-जमानती वारंट, 73 गिरफ्तारी वारंट और 71 जमानती वारंट तामील किए।

पुलिस के अनुसार, अधिकांश आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियान के दौरान सक्रिय गुंडे-बदमाशों की चेकिंग, देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच भी की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर और देहात के थानों की टीमों द्वारा की गई।

Next Post

दो दिन में 113 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

Sun Sep 13 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए 113 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें अफीम, एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा और गांजा शामिल हैं। जब्त मादक पदार्थों […]

You May Like