
ग्वालियर। डीडी स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित डीडीएसए फुटबॉल चैंपियंस कप– 2025 का समापन न्यूट्रिक वर्ल्ड स्कूल में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रहे। उनके द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए।
इस प्रतियोगिता की विजेता टीम रही आर्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता – सिंधिया स्कूल ग्वालियर।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महेन्द्र सिंह बरैया (जोईं डायरेक्टर स्पोर्ट्स ) शिववीर सिंह भदौरिया (ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन )
राजेन्द्र शर्मा (मास्टर स्पोर्ट्स , ग्वालियर ) भी मौजूद रहे और सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डीडी स्पोर्ट्स अकैडमी के निदेशक संजीव धामी ने कहा कि
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास की ओर प्रेरित करना है। डीडीसीए आगे भी ऐसे आयोजन कर खिलाड़ियों को बड़े मंच उपलब्ध कराता रहेगा।”
मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।
