भाजपा के दो जिला अध्यक्षों की घोषणा

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज उज्जैन नगर और विदिशा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गयी। उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को और विदिशा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अभी दो जिला अध्यक्षों की घोषणा हुयी है। शेष लगभग 58 जिला अध्यक्षों की घोषणा भी एक दो दिन में हो जाएगी। सभी जिला अध्यक्षों के चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन नगर और विदिशा जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जिलों में संगठन और मजबूती से कार्य करेगा।

Next Post

हैदराबाद तूफान ने वेदांता कलिंगा लांसर्स को 5-1 से हराया

Mon Jan 13 , 2025
राउरकेला, (वार्ता) हैदराबाद तूफान ने रविवार को हीरो पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स को 5-1 से हराया। आज यहां राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए पाँचवें मिनट में ही गोल कर मैच में […]

You May Like