हैदराबाद तूफान ने वेदांता कलिंगा लांसर्स को 5-1 से हराया

राउरकेला, (वार्ता) हैदराबाद तूफान ने रविवार को हीरो पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स को 5-1 से हराया।

आज यहां राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए पाँचवें मिनट में ही गोल कर मैच में अपनी बढ़त बना ली। हालांकि इसके एक मिनट बाद ही हैदराबाद तूफान के गोंजालो पेइलट ने छठे मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद हैदराबाद की ओर से मैको कैसेला ने 21वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। 30वें मिनट में गोंजालो पेइलट ने अपना दूसरा गोल किया। वहीं टिम ब्रैंड ने 47वें मिनट में चौथा गोल दागा।अर्शदीप सिंह ने 54वें मिनट में पांचवां गोल दागा।

इस जीत के साथ ही हैदराबाद तूफान हीरो पुरुष हॉकी इंडिया लीग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।

Next Post

अल्लू अर्जुन को राहत: साप्ताहिक उपस्थिति की आवश्यकता समाप्त

Mon Jan 13 , 2025
हैदराबाद (वार्ता) टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना के नामपल्ली कोर्ट ने राहत प्रदान करते हुए उन्हें हर रविवार को चिक्कड़पल्ली थाना में उपस्थित होने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया। दरअसल यह शर्त शुरू में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता की सशर्त जमानत के हिस्से के रूप में […]

You May Like