मस्जिदों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने हिन्दू महासभा करेगी आंदोलन

ग्वालियर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज , जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने हिंदू महासभा भवन दौलतगंज मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए माँग की कि मस्जिदों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया जाए, झाड़ू वाला मोहल्ला, गेंडे वाली सड़क पर आसमानी माता मंदिर के सामुदायिक भवन में नमाज नहीं हो, परिसर से भेसों को हटाया जाए तथा एवं चामुंडा धाम मंदिर कोटेश्वर से मीट की दुकान हटाई जाए।

हिंदू महासभा नेताओं ने कहा कि खुलेआम आसमानी माता मंदिर परिसर पर भैंसों को बांधकर हिंदुओं को ललकारा तथा जानलेवा हमला किया है। इस विषय को लेकर हिंदू महासभा ने चरणबद्ध आंदोलन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन से लेकर डीजीपी के नाम डीआईजी को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए लेकिन जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मौन बनकर तमाशा देख रहा है। हिंदू महासभा ने 24 घंटे के अंदर आसमानी माता मंदिर से अवैध कब्जा हटाने इंदरगंज थाना प्रभारी से भी आग्रह किया। नेताओं ने कहा कि टी आई ने भी कार्यवाही करने से इंकार किया है। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर मंदिर परिसर से भेसों का अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हिंदू महासभा के कार्यकर्ता कभी भी किसी भी वक्त हटाने का कार्य करेंगे। साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ा तो सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर होगी।

Next Post

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

Tue Mar 4 , 2025
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई   इंदौर। शहर में अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने “वरुण ऑनलाइन हब” नामक वेबसाइट के जरिए संचालित इस सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को […]

You May Like