चंदेरी: नगर में एक मेडिकल स्टोर द्वारा नवजात बच्चे को एक्सपायरी डेट की सैंपल दवा देने के मामले में प्रशासन की कार्यवाहीं निरंतर जारी है, जहां शिकायत मिलने के बाद पूजा मेडिकल स्टोर पर प्रशासनिक टीम की छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सैंपल और एक्सपायरी दवाओं का जखीरा बरामद किया गया, तो वहीं दुकान को सील किया गया। इसके बाद अब आगामी कार्यवाहीं देखने को मिली जहां ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बरामद दवाओं को जांच के लिए भोपाल की लैब भेजा है, जहां से
रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाहीं की जाएगी।
प्रशासनिक टीम ने मारा था छापाः
मामला एसडीएम मनीष धनगर के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार दिलीप दरोगा और उनकी टीम ने पूजा मेडिकल पर औचक निरीक्षण किया, जहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रखी गईं सैंपल और एक्सपायरी दवाएं मिलीं। प्रशासन ने पंचनामा बनाकर दवाइयों को बीएमओ डॉ. प्रशांत दुबे को सौंप दिया।
दरअसल विगत दिनों पूजा मेडिकल से एक 12 दिन के अबोध बच्चे के लिए दवा खरीदी गई थी। जिसे परिजनों ने देखा कि वह दवा न केवल एक्सपायरी डेट की थी, बल्कि उस पर नॉट फॉर सेल को ओवरराइटिंग कर मिटाने की कोशिश की गई थी। हद तो तब हो गई जब बच्चे के मामा संजय परिहार द्वारा दवा वापस करने
पहुंचे, तो संचालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें डांटकर भगा दिया।
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की बड़ी off कार्रवाईः
एसडीएम की सूचना पर जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा चंदेरी पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा मेडिकल को पूरी तरह सील कर दिया। इसके साथ
ही चंदेरी के अन्य मेडिकल स्टोरों की भी सघन जांच की गई, जहां कमियां पाए जाने पर कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इनका कहना है।
पूजा मेडिकल पर जो सैंपल और एक्सपायरी दवाएं मिली हैं, उसके बाद तत्काल मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है। बरामद दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र शर्मा,
ड्रग्स इंस्पेक्टर, अशोकनगर
